सुल्तानगंज: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, अजगैबीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व आज से नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति भाव से इस पर्व को मनाते हैं। शनिवार को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से छठ