इंदौर: पत्नी के वियोग में व्यक्ति ने की आत्महत्या, मृतक ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की थी: शांति नगर
Indore, Indore | Apr 7, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाने के शांति नगर में रहने वाले अनिल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनिल के बड़े भाई ने बताया कि अनिल की शादी कई साल पहले हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन उसकी पत्नी क्षेत्र के ही रहने वाले युवक के साथ चार दिन पहले वह घर से गायब हो गई थी। इसकी जानकारी जब अनिल को लगी तो उसने इसकी शिकायत आजाद नगर थाने में दर्ज कराई है।