भभुआ: समाहरणालय में एसपी ने जिले में जनता की समस्याओं के लिए जनसुनवाई का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं
Bhabua, Kaimur | May 30, 2025 जानकारी के अनुसार कैमूर एसपी के द्वारा शुक्रवार की दोपहर समाहरणालय में जिले में जनता की समस्याओं के निवारण के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसपी द्वारा बारी-बारी से सुना गया। एवं संबंधित पदाधिकारीयों को आगे की कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया।