सिरोंज: सावन के चौथे सोमवार को निकाली जाएगी विशाल कावड़ यात्रा, तैयारियों को लेकर संस्कार गार्डन में विधायक ने की बैठक
सिरोंज में सावन महीने के चौथे सोमवार (12 अगस्त) को विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।इसमें 10 हजार भक्तों के शामिल होने की उम्मीद समिति ने जताई है।सिरोंज लटेरी तहसील की यह सम्मिलित कावड़ यात्रा है।जिसकी तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में सिरोंज लटेरी क्षेत्र से लोग शामिल हुए।