जाले थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जाले थाना कांड संख्या 236/25 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान संतोष कुमार मिश्रा, पिता विदेश्वर मिश्रा, निवासी कछुआ, थाना जाले, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। थाना पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा था।