भानपुरा नगर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की द्वितीय समाधि तिथि के पावन अवसर पर उनके चरण स्थापना स्थल पर श्रद्धा व भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भानपुरा बस स्टैंड पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, जैन समाज के पदाधिकारीगण एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।