बरेली: थाना कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटी निवासी नलनी श्रीवास्तव (65) की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
थाना कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटी निवासी नलनी श्रीवास्तव (65) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, नलनी श्रीवास्तव दवा लेकर बिहारीपुर ढाल से घर लौट रही थीं। चौकी चौराहे पर टेम्पो से उतरने के बाद वह लाल फाटक की ओर जाने वाले टेम्पो में बैठने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी चौपला की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।