सड़क हादसे में बुधवार की शाम करीब 7 बजे किशुनपुर निवासी पिंटू उर्फ राम प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मोटरसाइकिल भैंसुरिया निवासी मोहम्मद आजाद से लड़ गई थी जिसमें पिंटू की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मोहम्मद आजाद का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। पिंटू के परिजनों ने आज शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जानकारी दी। परिजनों का बुरा हाल है।