सेंधवा में पानी भरे कुएं में गिरा तेंदुआ, डूबने से मौत, जांच में जुटा वन विभाग सेंधवा से करीब 60 किलोमीटर दूर वरला तहसील के ग्राम छतरीपाडवा में मंगलवार सुबह एक वयस्क तेंदुआ पानी से भरे कुएं में गिर गया। पानी में डूबने के कारण तेंदुए की मौत हो गई। घटना किसान दलसिंग तरोले के खेत में स्थित कुएं में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,