कन्नौज: कन्नौज शहर के काजी टोला मोहल्ले में मोहर्रम की 10 तारीख पर बांटा गया शरबत, हिन्दू-मुस्लिम सभी ने भाईचारे के साथ पिया
कन्नौज शहर के काजी टोला मोहल्ले में आज मोहर्रम की दशवीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रोजे रखे गए और आमजन को लंगर के साथ शरबत बांटा गया। जिसको हिन्दू मुस्लिम सभी ने पीकर भाईचारे का संदेश दिया और सभी ने मोहर्रम को मनाया। आपको बताते चलें कि मोहर्रम का महीना पाक माह माना गया है। जिसकी शुरुआत होती है, क्यों कि यह मुस्लिम कैलेंडर में पहला महीना है