हरदोई: हरदोई को मिली बड़ी सौगात: पिहानी चुंगी से बाईपास तक फोर लेन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2026 शहर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। पिहानी चुंगी से सिनेमा चौराहा होते हुए बाईपास रोड तक तथा हरदोई-पलिया लखनऊ मार्ग एनएच-731 के चैनेज 158.5 से 169 किलोमीटर तक फोर लेन चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।