शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में गुरुवार 11 बजे से 4 बजे तक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी बालक अंडर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रहा। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सभी प्रमंडल के खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।