गोपालगंज: गायत्री परिवार ने युवाओं को चुनौतियों से निपटने की सीख दी, समाज सेवा के प्रति किया जागरूक: रमनाथ मार्ग
गोपालगंज शहर के रामनाथ शर्मा मार्ग स्थित गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई ने 'युवा अभ्युदय 2025' कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शाम 4 बजे किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक विचारों से प्रेरित कर उनके व्यक्तित्व को निखारना था।