गोपालगंज: उत्पाद विभाग की टीम ने बल्थरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच में एक शराब तस्कर को शराब के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के बल्थरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के टीम ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने रविवार को दोपहर 3 बजे बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 52 लीटर देशी और विदेशी शराब के साथ बाईक को बरामद किया गया । और उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।