नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ नहर में एक अज्ञात युवती ने छलांग लगा दी। युवती का चप्पल व दुप्पटा मौके पर पड़ा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही कार्रवाई करने में जुट गई हैं। इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने दी।