शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद बांका द्वारा कचहरी के पास गांधी चौक के समीप सात यूरिनल लगाए जा रहे हैं। इन यूरिनल के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले।