मीनापुर: मीनापुर जिला पार्षद ने बीडीओ को आवेदन देकर अलीनेउरा पंचायत में पंचायत समिति योजना से राशि निकासी कर गबन का आरोप लगाया
मीनापुर जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को बीडीओ को आवेदन देकर अलीनेउरा पंचायत में पंचायत समिति योजना से राशि निकासी के वावजूद विभिन्न सड़कों का पीसीसी निर्माण नही कराये जाने का आरोप लगाया है। वितिय वर्ष 2020-21 मे अभिकर्ता प्रभात नारायण सिंह राशि निकाल कर पीसीसी कार्य नही कराया गया। हिमांशु ने योजनाओं की फेहरिस्त व फोटोग्राफ बीडीओ को उपलब्ध कराया है।