गगरेट: नगर गगरेट में घर की छत गिरने से एक युवक घायल हुआ
Gagret, Una | Sep 29, 2025 नगर पंचायत गगरेट के वार्ड -2 में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक घर की छत गिरने से एक युवक घायल हो गया। गौरव शर्मा पुत्र पवन शर्मा अपने घर पर नाश्ता कर रहा था तभी अचानक उसके घर की छत उसके ऊपर गिर गई जिसमें वह घायल हो गया उसे सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया जहाँ उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। बरसात के मौसम में पवन शर्मा के मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।