जमुई: जमुई–मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मनुष्यघट्टा पुल के समीप ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की मौत, 1 घायल
Jamui, Jamui | Jan 20, 2026 जमुई–मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मनुष्यघट्टा पुल के समीप मंगलवार की शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी कर घर लौट रहे एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।