धनरुआ: रामनवमी को लेकर धनरूआ बाजार में उमड़ी भारी भीड़
Dhanarua, Patna | Mar 27, 2026 धनरूआ (पटना)। राम नवमी के पावन अवसर को लेकर धनरूआ बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा सामग्री, फल, फूल, नारियल, अगरबत्ती और झंडा-पताका की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए विशेष सजावट की थी, जिससे पूरा बाजार भक्तिमय माहौल