बीते 5 जुलाई को जोधपुर राजस्थान निवासी अभिषेक सोनी अपने परिवार के साथ लक्ष्मण झूला में घूमने आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर उनका पर्स—जिसमें डेबिट कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे—किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिनके द्वारा इसकी सूचना तुरंत लक्ष्मणझूला पुलिस को दी गई, पीड़ित की शिकायत पर थाना लक्ष्मणझूला में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।