सहतवार थाना क्षेत्र के महाधनपुर गांव में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 22 सेकंड का यह वीडियो शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है।