झांसी: लखनऊ से आए प्रदेश के प्रमुख सचिव ने झांसी की पुरानी तहसील परिषद का किया औचक निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने शनिवार को झांसी की पुरानी तहसील परिषद का औचक निरीक्षण किया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। शनिवार होने की वजह से कामकाज वैसे भी काफी कम था, लेकिन उसके बावजूद प्रमुख सचिव ने जैसे ही पुरानी तहसील परिसर में कदम रखा मानो चारों ओर सन्नाटा छा गया।