कटंगी: मन्नत पूरी करने गायों के नीचे लेटे लोग: कटंगी विकासखंड में अनूठा गाय गोहरी पर्व मनाया गया
समूचे विकासखंड कटंगी के गांवों में बुधवार को गाय गोहरी पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। गांव गांव में मन्नतधारी लोग सजी-धजी गायों के झुंड के नीचे लेटे, जिनके ऊपर से गायें गुजरीं। यह पर्व सुबह पांच बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला। आश्चर्यजनक रूप से इस दौरान किसी को भी चोट या खरोंच नहीं आई।हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के बाद गाय गोहरी का पर्व मनाया।