तारानगर: तारानगर विधानसभा के गगौर निवासी सैनिक के रिटायर्ड होने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत व अभिनंदन, घोड़ी पर गांव तक जुलूस
चूरू जिले के तारानगर विधानसभा एवं राजगढ़ तहसील के गगौर गांव निवासी विजेन्द्र सहारण के भारतीय सेना से रिटायर्ड होने पर ग्रामीणजन ने शनिवार को रेलवे स्टेशन सादुलपुर पर स्वागत व अभिनंदन किया। ग्रामीणजनों ने सेना से रिटायर्ड हुए विजेन्द्र सहारण को घोड़ी पर बैठाकर व शहर के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह पुष्प अर्पित की। विजेन्द्र सहारण 15 जून 2003 से सेना में थे।