हमीरपुर: बेरी, करौलीतीर, टीकापुर के अवैध खनन प्वॉइंट पर प्रशासन ने की कार्रवाई, भंडार की मोरंग नदी में गिरवाई
हमीरपुर जिले के बेतवा नदी बेरी, करौली तीर, टीकापुर के अवैध खनन प्वॉइंट पर उपजिला अधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर व खनिज अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर j C B से रास्ता कटवाया, मोरंग के भंडारण को नदी में वापस गिरवा दिया। यह जानकारी सोमवार को आठ बजे मिली।