बानो: जराकेल में टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से 2 लोग हुए घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Bano, Simdega | Jan 29, 2024 सोमवार को जराकेल में टेम्पो वाहन और मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत हो जाने से दो लोग घायल हो गए, जिसमें जोनहाटोली निवासी मनसिद कंडुलना और जीवन सुदंरिया शामिल हैं। मुखिया विश्वनाथ बडाईक के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर पुलिस भी जांच कर रही है।