वैर: गायत्री शक्तिपीठ वैर पर पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन, प्रथम दिवस निकाली गई कलश यात्रा
गायत्री शक्तिपीठ वैर पर 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पवन प्रज्ञा पुराण कथा एवं परिवार सम्मेलन को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्टी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि गायत्री परिजनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।