सरधना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे स्थित गांव नानू फ्लावर के निकट मेडिकल स्टोर संचालक से मोबाइल और ₹16000 लूट का मामला सामने आया है। घटना मंगल और बुधवार देर रात्रि की बताई गई है जिसको पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सारे दिन छुपाए रखा और गुपचुप तरीके से घटनास्थल और आसपास कैमरे खंगालने में जुटी रही।