राजसमंद। महानिरीक्षक जेल विक्रम सिंह ने रविवार को जिला कारागृह राजसमंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बंदियों से बातचीत की और उन्हें जेल के अनुशासन और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। विक्रम सिंह ने जेल में तैनात अधिकारियों, जेल स्टाफ और आरएसी स्टाफ की एक बैठक ली।