गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वागड़ तिरगर सरगडा सेवा संस्थान बांसवाड़ा डूंगरपुर के तत्वाधान में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को किया गया। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार समारोह कि अध्यक्षता दीपक सरगडा ने कि व मुख्य अतिथि घाटोल विधायक नानालाल निनामा रहे। इस दौरान विजेता टीमों को पारितोषिक वितरण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।