पंचकूला: पंचकूला के विभिन्न सेक्टर में भारी बारिश के चलते सड़कों में जल भराव की स्थिति, कई वाहन हुए खराब
पंचकूला के विभिन्न सेक्टर में आज सुबह से हो रही बारिश के चलते भारी जल भराव देखने को मिला। पंचकूला के सेक्टर 15 और अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली और भारी जल भराव के चलते कई वाहन पानी की चपेट में आने के चलते खराब हो गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा मौसम विभाग द्वारा आज पंचकूला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।