कहरा: पटुआहा में भाजपा जिला कार्यालय में 46वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिलाध्यक्ष ने किया नेतृत्व
भारतीय जनता पार्टी का 46 वीं स्थापना दिवस पुरे जिले में मनाया गया भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जिसमें राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया गया एवं राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गायन किया गया।