कहरा: कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी पर पंचवटी से भव्य शोभायात्रा निकली, शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस लौटी
यह सहरसा का पंचवटी चौक है जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकला है जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस पंचवटी लौट आया। इस शोभायात्रा में दर्जनों घोड़ा व दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार लोग पैदल एवं चार चक्का वाहनों का काफिला के अलावे रथ पर सवार राम,लक्ष्मण एवं सीता की भव्य झांकीयां लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था।