मीडिया सेल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि चेकिंग के दौरान बिजरौल निवासी शराब तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 16 पव्वे यूपी मार्का देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी समंदर पुत्र राज सिंह निवासी बिजरौल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।