समस्तीपुर: रोसड़ा, जिला: आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी
समस्तीपुर जिला के रोसडा से अभी इस वक्त की एक बड़ी खबर है. जहां आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है. जख्मी बाएं पैर में गोली लगी है. उसकी पहचान आशीष सुमन के रूप में बतायी गयी है, जो रोसडा के प्रभु नाथ ठाकुर मोहल्ला के रहने वाले बताए गए है.