बांधवगढ़: उमरिया में भूकंप आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, कलेक्टर ने आपदा से निपटने के गुर सिखाने पर दिया ज़ोर
उमरिया में पांच दिवसीय भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं खोज-बचाव प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने स्वर्णिम होटल में किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें आपदा के पहले, दौरान और बाद में किए जाने वाले जरूरी कार्यों को बताया