बसना: जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
महासमुंद. दीपावली के अवसर पर दूध और दूध उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. “गाया” ब्रांड नाम से दूध और उसके उत्पाद बेचने वाली वामा डेयरी की तुमगांव स्थित फैक्ट्री में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा और जांच की