हरलाखी: सोथगांव में हरलाखी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार दिन के दो बजे सोथगांव में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम कृपाल महतो के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकताओ ने भाग लिया।