लाडपुरा: कोटा में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने पर ACB ने कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा, मांगी थी ₹8000
Ladpura, Kota | Feb 10, 2026 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा की टीम ने मंगलवार को गुमानपुरा थाने के कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कॉन्स्टेबल ने परिवादी को झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग की थी। 5 हजार रुपए पहले ले चुका था। बकाया 3 हजार लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।