महासमुंद: महासमुन्द पुलिस ने बेमचा हत्या कांड का किया खुलासा
ग्राम बेमचा की नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान पचेडा खल्लारी निवासी पिलेश्वर साहू (35) के रूप में हुई। मामले की जांच के लिए पुलिस ने 3 विशेष टीम बनाई थी। सायबर सेल और महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी महिला देवकी बघेल (45) और उसका बेटा सुरेश बघेल (21) गिरफ्तार किए गए।