राखी थाना क्षेत्र के अभनपुर-नवा रायपुर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
अभनपुर नया रायपुर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति ने पेड़ पर लायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।अब तक आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है ।मृतक कुरूद थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। राखी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक की बाइक भी घटना स्थल से मिली है।