रफीगंज: रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित मछली मार्केट के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित मछली मार्केट के समीप रविवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डायल 112 पुलिस के द्वारा भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान गोह थाना क्षेत्र के फाग पंचायत के मोहन खैरा गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश डोम के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।