दनियावां: तरौरा गांव में चोरों ने किसान के घर से पशु चुराया
Daniawan, Patna | Nov 24, 2025 दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव स्थित किसान कामेश्वर पासवान के दालान से चोरों ने दो भैंस की चोरी कर लिया है। इस संबंध में किसान कामेश्वर पासवान ने दनियावां थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत किया है। शिकायत के आलोक में बताया है कि रात में खाना खाने के बाद पूरे परिवार सोने चले गए सुबह दलान में गया तो देखा कि दोनों भैंस गायब है। पुलिस जाँच में जुटी है।