ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र: अरनिया पुल के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Biaora, Rajgarh | Sep 21, 2025 ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के अरनिया पुल के समय गुना रोड पर शनिवार रविवार की दरमियानी रात 3:30 बजे करीब पीतांबरा बस लाइट खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गए। जबकि 7 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया।