देहरादून: राजीव नगर रोड पर एक बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा
देहरादून कि राजीव नगर रोड पर एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वहां से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।