मौदहा: मौदहा कस्बे में पीड़ित युवक ने डंफर कब्जामुक्त कराने की पुलिस से लगाई गुहार
मौदहा कस्बा निवासी आरिफ़ पुत्र मुहम्मद अब्बास ने सोमवार को कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी दिलदार खान उर्फ बच्चा बाबू को अपना ट्रक 40 हज़ार रुपए प्रतिमाह किराए पर दिया था, जिसने तीन महीने तक एक लाख बीस हजार रूपए किराया दिया लेकिन इसके बाद न ही किराया दे रहा है और न ही उसका ट्रक दे रहा हैं।