होली पर्व के नजदीक आते ही जौनपुर में रंगों और अबीर-गुलाल को लेकर उत्साह बढ़ गया है। स्वच्छ गोमती अभियान और संकीर्तन मंडल की ओर से गोमती नदी के किनारे स्थित गोपी घाट पर फाग गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक और पुराने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए