सुल्तानगंज: पैसराहा ग्राम से पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार,
सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के बाथ थाना क्षेत्र के पैसराहा ग्राम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे वारंटी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। बाथ थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संजीव कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगे हुए थे और वह लंबे समय से