अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने खारी नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी माफिया पर करारा प्रहार किया है। फूलियाकलां थाना पुलिस ने शनिवार को खारी नदी में दबिश देकर अवैध खनन और परिवहन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर-लोडर को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया और कई चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए।